फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बाइक सवार दंपती से दिनदहाड़े चार बदमाशों ने असलहे के जोर पर लूटपाट की। बदमाशों ने आठ हजार रुपये की नगदी के साथ ही सोने की चेन व अंगूठी लूट ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मझुई गांव निवासी रमानाथ मिश्र भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता हैं। सोमवार को वे अपनी पत्नी सुशीला मिश्रा के साथ कस्बे में कुछ सामान खरीदने पहुंचे थे।
दोपहर करीब एक बजे वे वापस घर लौट रहे थे। दंपती चौकिया-लाल का पूरा मार्ग पर स्थित भरकटवा गांव के पास पहुंचे थे। तभी दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने असलहे के जोर पर सुशीला के गले से सोने की चेन, अंगूठी और रमानाथ मिश्र की पर्स में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लंभुआ कोतवाल श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें