फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हर साल ऊंची उड़ान भर रहीं बेटियां, टॉप-10 में लड़के हाशिये पर

Fri, 24 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
परीक्षा में सफलता के बाद खुशी मनातीं लड़कियां। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के नतीजों में जिले की तस्वीर एकतरफा होती दिख रही है। बेटियां लगातार टॉप-10 सूची पर कब्जा जमा रही हैं, जबकि लड़के पीछे छूटते जा रहे हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में टॉप-10 के 30 मेधावियों में 24 छात्राएं और सिर्फ छह छात्र ही शामिल रहे। इंटरमीडिएट में भी 18 में से 15 स्थान बेटियों ने अपने नाम किए, जबकि महज तीन छात्र ही सूची में जगह बना सके।
विज्ञापन

कादीपुर तहसील क्षेत्र एक बार फिर अव्वल रहा। हाईस्कूल के 30 में से 12 और इंटर के 18 में से 10 टॉपर्स इसी क्षेत्र से रहे, जिससे यहां की शैक्षिक पकड़ साफ झलकती है। वर्ष 2025 में हाईस्कूल की टॉप सूची में 16 में से 12 स्थान छात्राओं के नाम रहे, जहां श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की खुशी साहू ने 95.83 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया। इंटर में लड़कों ने शीर्ष स्थान हासिल कर संतुलन बनाया, जहां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के आदर्श यादव अव्वल रहे, लेकिन कुल 12 में केवल पांच स्थान ही बेटियों को मिल सके। वर्ष 2024 में हाईस्कूल में 10 में से सात और इंटर में नौ स्थान बेटियों ने अपने नाम किए।
शांति देवी इंटर कॉलेज कादीपुर की खुशी मिश्रा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया, जबकि इंटर में केवल पांचवें स्थान पर अनुभव मौर्या लड़कों की मौजूदगी दर्ज करा सके। वर्ष 2023 में भी हाईस्कूल के शुरुआती दो स्थान बेटियों ने हासिल किए और टॉप-10 में शामिल 14 में से 10 स्थान उनके नाम रहे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में आकांक्षा यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और 17 में से नौ स्थान छात्राओं के खाते में गए। विशेषज्ञों के अनुसार बेटियों में बढ़ता अनुशासन, निरंतरता, लक्ष्य के प्रति स्पष्टता और परिवारों का मजबूत सहयोग उनकी सफलता की बड़ी वजह है। बदलती यह तस्वीर साफ संकेत देती है कि जिले में अब बेटियां केवल बराबरी नहीं, बल्कि शिक्षा के मैदान में बढ़त बनाकर नया इतिहास लिख रही हैं।(संवाद)
...
रोजगार सेवक की बेटी ने किया नाम रोशन
लंभुआ। स्थानीय विकासखंड में बहरौली गांव के रोजगार सेवक मुकेश यादव की बेटी अंशिका यादव ने जिले में छठवां स्थान प्राप्त किया है। हाई स्कूल परीक्षा में 94.83 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए उसने लंभुआ तहसील में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। अंशिका की इस सफलता पर प्रधानाचार्य श्याम नारायण मौर्य ने खुशी जाहिर की है। अंशिका तीन बहनों में सबसे बड़ी है। अंशिका तहसील के देवलपुर सहिनवा स्थित श्री बजरंग विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें