फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड होगा नवनियुक्त शिक्षकों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 31,277 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त हुए जिले के 604 शिक्षकों को अपने शैक्षिक अभिलेख व विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने नवनियुक्त अध्यापकों के समस्त विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर 69,000 सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष 31,277 पदों पर हुई सहायक अध्यापक की भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर माह में की गई थी। इसमें जिले में 610 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। विकल्प काउंसिलिंग में एक महिला अभ्यर्थी गैर हाजिर रही।
पांच शिक्षिकाओं के नाम सूची में शामिल नहीं होने की वजह से उन्हें कार्यभार ग्रहण का मौका नहीं मिला। इन्हें स्कूल आवंटन करने के संदर्भ में बीएसए ने बेसिक शिक्षा परिषद सचिव से मार्गदर्शन मांगा है। शेष 604 नवनियुक्त शिक्षकों को सोमवार को विद्यालय आवंटन पत्र वितरित करते हुए रिलीव कर दिया था।
विज्ञापन

सभी शिक्षकों को मंगलवार तक ज्वॉइन करने का समय दिया गया था। ज्वॉइन करने के बाद संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को पांच नवंबर तक कार्यभार ग्रहण करने की रिपोर्ट बीएसए को भेजनी है।
बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को पत्र भेजकर 31,277 भर्ती प्रक्रिया में नियुक्त हुए सभी सहायक अध्यापकों की सेवा पंजिका पुस्तिका व चरित्र पंजिका तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही नवनियुक्त अध्यापकों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर ईएमआरएमएस कोड बनाए जाने तथा नवनियुक्त अध्यापकों के समस्त विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।
सेवा पुस्तिका व चरित्र पंजिका तथा मानव संपदा पोर्टल से संबंधित समस्त कार्रवाई 10 नवंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। सभी शिक्षकों की सूचना एक्सेल शीट व हार्ड कॉपी में मंगाई गई है।
इसमें संबंधित अध्यापक का नाम, पिता का नाम, वर्ग/श्रेणी, रजिस्ट्रेशन संख्या, गुणवत्ता अंक, जन्मतिथि, विशेष आरक्षण, पदस्थापित विद्यालय का नाम, विकास खंड का नाम, सेवा पुस्तिका तैयार करने की तिथि व चरित्र पंजिका तैयार करने की तिथि अंकित करते हुए बीएसए को सूचना भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें