दरियापुर उपकेंद्र के एक फीडर का आउटगोइंग केबल रविवार की दोपहर अचानक शॉर्ट होकर जल गया। केबल जलने से सब स्टेशन का ग्रामीण फीडर ठप हो गया। आउट गोइंग केबल जलने से फीडर को भी कुछ नुकसान पहुंचा है।
देर शाम तक इंजीनियर फीडर को ठीक करने में लगे रहे लेकिन फीडर का कुछ सामान नहीं मिलने से काम ठप हो गया। अब फीडर के कल चलने की संभावना है। फीडर बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब पांच हजार की आबादी परेशान रही।
रविवार को करीब तीन बजे शाम दरियापुर उपकेंद्र के एक फीडर की आउटगोइंग लाइन शॉर्ट हो गई। लाइन शॉर्ट होते ही आउट गोइंग केबल ब्लॉस्ट होकर जल गया। इसके जलते ही ग्रामीण क्षेत्र का फीडर बंद हो गया है।
केबल से फीडर को भी नुकसान पहुंचा है। फीडर के कुछ पार्ट्स खराब हो गए हैं। आउट गोइंग केबल शॉर्ट होने की सूचना पर इंजीनियरों व विद्युत कर्मियों ने फीडर की खामियाें को दूर करने का प्रयास शुरू किया लेकिन रविवार की छुट्टी की वजह से कुछ पार्ट्स नहीं मिल सके। पार्ट्स के नहीं मिलने से शाम को मरम्मत का कार्य बंद कर दिया गया। अब फीडर सोमवार को ही ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।
फीडर बंद होने से ग्रामीण क्षेत्र की करीब पांच हजार आबादी बिजली को लेकर परेशान है। एसडीओ आयुष सिंह ने बताया कि कुछ पार्ट्स नहीं मिलने की वजह से फीडर का कार्य बंद हो गया है। सोमवार को फीडर दुरुस्त करके आपूर्ति बहाल की जाएगी।