सुल्तानपुर। कुड़वार कस्बे में विद्युत वितरण की टीम ने बृहस्पतिवार को बकाया बिल वसूली के साथ जांच अभियान चाया। टीम ने कई बकायेदारों की जांच की। एसडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता संजीव यादव की टीम ने 10 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए। इसके साथ ही कई बकायेदारों से डेढ़ लाख रुपये जमा कराए।