सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के पारा बाजार खेल मैदान पर आयोजित 10 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। पहले मैच में सेमरा की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन शकील अहमद व डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रबंधक निर्मल सिंह ने किया। उद्घाटन मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमरा की टीम ने 101 रन बनाए। जवाब में रजा हॉस्पिटल सुल्तानपुर की टीम केवल 60 रन बना सकी। इस तरह सेमरा की टीम ने 41 रनों से जीत दर्ज कराई।
मैच में अंपायर का भूमिका मोहम्मद आदिल व मोहम्मद शमीम ने निभाई। इस मौके पर प्रधान अमन सोनी, डॉ. अशफाक खान, वस्सन खान, एसपीएल नागर, गुड्डू, उमाकांत यादव, प्रधान मोहम्मद असलम, प्रधान रिजवान, जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।