फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल की केबल कटी

Sat, 25 Jul 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल का अंडर ग्राउंड केबल कटने से सिविल लाइन क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा फोन व ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई है। ब्रॉडबैंड सेवा व फोन बंद होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात बस स्टेशन के पास सड़क की पटरी की खोदाई जेसीबी से कराने के दौरान बीएसएनएल की केबल कट गई। पटरी की मरम्मत के लिए नगर पालिका की ओर से खोदाई कराई जा रही थी। करीब 30 मीटर केबल कटने से सिविल लाइन क्षेत्र के सैकड़ा भर उपभोक्ताओं की टेलीफोन व ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई है।

उपभोक्ताओं का इंटरनेट से जुड़ा सारा कार्य ठप हो गया है। शनिवार सुबह जानकारी मिलने पर उपभोक्ताओं की शिकायतें बीएसएनएल में पहुंचनी शुरू हुईं। सूचना के बाद भी केबल की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मानक से नीचे डाली थी केबल
करीब दो वर्ष पहले केबल कटने की घटना से भी बीएसएनएल ने सबक नहीं लिया। बीएसएनएल ने फिर अंडर ग्राउंड केबल डालने में खामी बरती। पटरी से थोड़ा हटकर हल्की खोदाई करके बीएसएनएल ने केबल डलवा दी। केबल शुक्रवार रात जेसीबी से पटरी की खोदाई करते समय फिर कट गई।

तब बस स्टेशन के पास रोड चौड़ीकरण के दौरान केबल कटने से करीब दो सौ सेवाएं ठप थीं। केबल कटने पर भारत संचार निगम फिर खोदाई करने वाले विभाग का दोष दे रहा है। मानक से कम नीचे केबल डालने पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें