फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे पर बने कट बने मुसीबत, जांच के लिए पहुंची टीम

Fri, 07 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अयोध्या-रायबरेली हाईवे के हलियापुर कस्बे के पास बने क्रॉसिंग कट के बारे में ग्रामीणों से वार्ता
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हलियापुर कस्बे के बीच बने अवैध कट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज रफ्तार वाहनों के आने-जाने से इस कट से गुजरने वाले लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों से की थी, जिस पर शुक्रवार को इंजीनियरों की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

अयोध्या–रायबरेली हाईवे पर हलियापुर कस्बे के बीच बनाए गए कट का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियरों ने इसे गलत और नियम विरुद्ध करार दिया है। एनएचएआई के इंजीनियर उपेंद्र सिंह रघुवंशी जांच टीम के साथ स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोगों ने टीम को बताया कि कस्बे के बीच कट बनने से वाहनों की तेज रफ्तार के बीच दुर्घटना का खतरा बना रहता है। आईबी सिंह, रणविजय सिंह, धनंजय सिंह, सर्वेश सिंह, शिवहरि कौशल ने अधिकारियों से शिकायत की और सवाल भी खड़े किए।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले ही विरोध किया गया था, लेकिन अनसुना कर दिया गया। जांच के बाद इंजीनियर ने माना कि यह कट हाईवे के नक्शे के विपरीत बनाया गया है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों व एनएचएआई के डायरेक्टर को भेजी जाएगी। साथ ही कट के दोनों ओर सिग्नल, चेतावनी बोर्ड और स्पीड कंट्रोल मार्किंग लगाने की सिफारिश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें