फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दूसरे दिन भी ठप रही सीटी स्कैन जांच सेवा, मरीज परेशान

Thu, 18 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दूबेपुर के ट्रॉमा सेंटर में ठप पड़ी सीटी स्कैन मशीन।
विज्ञापन
दूबेपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन सेंटर का संचालन बुधवार को भी ठप रहा। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जांच सेवा बहाल नहीं होने से मरीज परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी हादसों में घायल हुए लोगों को हुई। वहीं, लखनऊ से आए इंजीनियरों की टीम पावर सप्लाई की खामी दुरुस्त करने में जुटी रही।
विज्ञापन

अमहट स्थित सीटी स्कैन सेंटर परिसर की अर्थिंग फेल होने से मंगलवार सुबह आठ बजे स्कैनर मशीन बंद हो गई थी। सीटी स्कैन केंद्र प्रभारी आमोद कुमार का कहना है कि पुरानी अर्थिंग क्षतिग्रस्त होने से परिसर में नई अर्थिंग का निर्माण करा दिया गया है। कुछ तकनीकी खामी से नई अर्थिंग से मानक से अधिक वोल्टेज निकल रहा है। इस वजह से स्कैनर मशीन का संचालन शाम पांच बजे तक बहाल नहीं किया जा सका। लखनऊ से आए अभियंता वोल्टेज की खामी ठीक करने में जुटे हैं। बृहस्पतिवार से जांच सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें