फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार दिन से सीटी स्कैन ठप, ढीली हो रही जेब

Tue, 27 Jun 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का हाल, सिर्फ यूपीएस की खराबी दूर नहीं कर पाए
विज्ञापन

150 से अधिक मरीजों को बाहर से करानी पड़ी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
अमहट(सुल्तानपुर)। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के अमहट स्थित ट्राॅमा सेंटर में संचालित सीटी स्कैन सेंटर शनिवार सुबह से बंद पड़ा है। बीते शुक्रवार को ही सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस खराब हो गया था। यहां तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से मंगलवार तक यूपीएस नहीं बन सका। इस वजह से करीब 150 से अधिक मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर जाकर सीटी स्कैन कराना पड़ा।
यहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जांच कराने की व्यवस्था है। रोजाना करीब 60 से 65 मरीजों का सीटी स्कैन किया जाता था। बीते शुक्रवार को सेंटर में रखी सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस अचानक खराब हो गया। इसके बाद से मंगलवार तक खराबी ठीक नहीं की जा सकी। अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर सीटी स्कैन सेंटर की अव्यवस्था को देखा। सेंटर पर महज एक स्वास्थ्य कर्मी मौजूद था। उसने बताया कि यूपीएस चार दिनों से खराब है। इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी गई है। देर शाम तक इंजीनियर आने की उम्मीद है। यूपीएस बनने के बाद ही सीटी स्कैन मशीन शुरू हो पाएगी। नरेंद्रपुर गांव से सीटी स्कैन कराने पहुंचीं वंदना देवी ने बताया कि वह दो दिन से दौड़ रहीं हैं। अब उन्हें प्राइवेट लैब में जाकर सीटी स्कैन कराना पड़ेगा। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बीते चार दिनों से सीटी स्कैन मशीन नहीं चलने से करीब 150 मरीजों को बाहर से जाकर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

बॉक्स-
शोपीस बना जेनरेटर
सीटी स्कैन सेंटर में आपात स्थिति के लिए जेनरेटर भी लगाया गया है। विद्युत आपूर्ति के बाधित होने व यूपीएस की खराबी पर जेनरेटर का उपयोग करने की व्यवस्था भी बनाई गई है। इसके बावजूद जेनरेटर का उपयोग सीटी स्कैन मशीन चलाने के लिए नहीं किया गया।
विज्ञापन

आज से चालू होने की उम्मीद
सीटी स्कैन मशीन बंद पड़ी है। इस वजह से चिकित्सकों को सीटी स्कैन की जांच लिखने से फिलहाल रोक दिया गया है। मशीन चलने के बाद जांच शुरू होगी। उम्मीद है कि बुधवार दोपहर तक यूपीएस ठीक कर मशीन चालू करवा दी जाएगी।
-डॉ. एसके गोयल, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें