फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीटी स्कैन मशीन ठप, जांच के बिना लौटे मरीज

Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सीटी स्कैन जांच सेवा बंद होने की चस्पा नोटिस।-संवाद
विज्ञापन
अमहट। ट्रॉमा सेंटर के बगल संचालित सीटी स्कैन केंद्र की मशीन बुधवार सुबह अचानक खराब हो गई। पूरे दिन जांच की सुविधा ठप रही। दूर-दराज से गंभीर मरीजों को जांच के बिना मायूस होकर लौटना पड़ा। मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ा। सरकारी सुविधा बंद होने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से मशीन बंद होने की जानकारी केंद्र पहुंचने पर मरीजों को मिली। ट्रॉमा सेंटर और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी से भेजे गए मरीज घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन मशीन चालू नहीं हो सकी। जिससे मरीजों के इलाज में भी देरी हुई। कई तीमारदारों ने बताया कि गंभीर हालत में मरीजों को लेकर आने के बावजूद जांच नहीं हो पाने से परेशानी उठानी पड़ी।
सीटी स्कैन केंद्र प्रभारी अमोद ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने से सुबह से जांच बंद है। इसकी सूचना संबंधित इंजीनियर को दे दी गई है। मशीन ठीक होते ही सीटी स्कैन की सुविधा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बिना जांच के वापस होना पड़ा
अखंडनगर से पत्नी का सीटी स्कैन कराने पहुंचे राम कृपाल तिवारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर मशीन खराब होने की जानकारी मिली। बिना जांच कराए लौटना पड़ा। मुसाफिरखाना से अपनी मां की जांच कराने आए दिनमणि ने बताया कि अब उन्हें निजी केंद्र पर सीटी स्कैन कराना पड़ेगा, जिससे अतिरिक्त खर्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें