फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तीसरे दिन भी बंद रहा सीटी स्कैन सेंटर

Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट के ट्रॉमा सेंटर परिसर में संचालित सीटी स्कैन सेंटर में जांच तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी ठप रही। जांच सेवा बहाल न होने से मरीज परेशान हैं, सबसे अधिक समस्या हादसों में घायल हुए लोगों को हो रही है। ऐसे में मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच कराने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

अर्थिंग फेल होने से बीते मंगलवार को सीटी स्कैन मशीन बंद हो गई थी। केंद्र प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी खामी के चलते मशीन का संचालन नहीं हो पा रहा है। लखनऊ से आए टेक्नीशियन वोल्टेज की खामी ठीक करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें