फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल में ठप हुई गन्ने की पेराई, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई ठप हो गई है। मिल के टर्बाइन का मोटर फुंकने और बारिश के कारण पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं पहुंचना पेराई बंद होने का प्रमुख कारण बना है। चीनी मिल में पेराई कार्य ठप हो जाने से किसान परेशान है।
विज्ञापन

किसान सहकारी चीनी मिल में टर्बाइन का मोटर फुंक जाने के कारण गन्ने की पेराई बंद हो गई। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब दो बजे मोटर ठीक कराए जाने के बाद पेराई शुरू कराई। करीब दो घंटे तक पेराई होने के बाद गन्ना समाप्त हो गया।
चीनी मिल में पर्याप्त मात्रा में गन्ना नहीं होने के कारण नो-केन में मिल बंद कर दी गई। बारिश के कारण किसान अपना गन्ना मिल नहीं पहुंचा पाए हैं। गन्ने की पेराई का कार्य ठप हो जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों को पर्चियां लगातार जारी की जा रही है। बारिश के कारण किसान समय पर गन्ना आपूर्ति नहीं कर पाए हैं। इसके कारण मिल नो-केन हो गई है। पर्याप्त मात्रा में गन्ना एकत्र कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें