फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राखी और मिठाई खरीदने उमड़ी भीड़, बाजारों में रौनक

Fri, 28 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के चौक इलाके में दुकान पर राखी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रक्षाबंधन त्योहार से एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को शहर से लेकर कस्बों तक के बाजार राखी, मिठाई और उपहारों की खरीदारी से गुलजार रहा। चौक, बाटागली, मुरारीदास गली, शाहगंज चौराहा और गोलाघाट में राखी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। भाई भी बहनों को देने के लिए उपहार खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

राखी विक्रेता अमित गुप्ता ने बताया कि इस बार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों की मांग अधिक है। बच्चों के लिए कार्टून और युवाओं के लिए डिजाइनर राखियां पसंद की जा रही हैं। दुकानदारों के अनुसार, पर्व को लेकर बिक्री में तेजी आई है। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई दुकानदार राजेश ने बताया कि रक्षाबंधन पर मिठाइयों की बिक्री बढ़ी है। संजय कुमार ने बताया कि ग्राहक मिठाई के साथ गिफ्ट पैक भी खरीद रहे हैं। चॉकलेट और गिफ्ट सेंटरों पर भी देर शाम तक भीड़ रही।

सोने-चांदी की कीमतों ने राखी का कारोबार किया फीका
सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर इस बार सराफा बाजार में राखियों की बिक्री पर पड़ा है। सोने-चांदी से तैयार राखियों की मांग कमजोर है और खरीदारी सीमित ग्राहकों तक सिमट गई है। सराफा दुकानदार ऋषभ अग्रहरि ने बताया कि उनके यहां 10 से 50 हजार रुपये तक की सोने की राखियां हैं। चांदी की राखियों की कीमत 299 से 5000 रुपये तक है। लोग अपने बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
पंडित बालमुकुंद मिश्र के अनुसार, शुक्रवार को रक्षाबंधन पर भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। राखी बांधने का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5:41 से 10:30 बजे तक रहेगा। दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से शाम 6:19 बजे तक है। सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस अवधि में राखी बांधने से बचना चाहिए। इसके अलावा पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें