फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीजे के सामने डांस कर रहे युवक के जख्मी होने पर बेकाबू हुई भीड़

Tue, 15 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुुआ में विवाद के बाद खड़े पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। आंबेडकर जयंती पर सोमवार को डीजे के सामने डांस कर रहा युवक बोलेरो की चपेट में आ गया। दुर्घटना में युवक के पैर में चोट आई है। इससे बेकाबू हुई भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को नियंत्रित किया। पथराव से आरोपी बोलेरो का चालक जख्मी हो गया है। तनाव को देखते हुए मौके पर तीन थाने की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रामपुर कुर्मियान गांव के आंबेडकर चौराहे पर सोमवार को आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। शाम करीब पांच बजे डीजे के सामने डांस कर रहा मामपुर निवासी प्रदीप कुमार (24) एक बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गया। इस दौरान भीड़ ने बोलेरो को घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया, तो अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया। लोग मुआवजे की मांग को लेकर रास्ता जाम करने का प्रयास करने लगे।
हमले में बोलेरो चालक सोनू का सिर फट गया। जानकारी मिलने के बाद सीओ अब्दुस सलाम खान, चांदा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र व लंभुआ प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां भांजकर लंभुआ-अंबेडकरनगर मार्ग चालू करवाया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने भी़ड़ को खदेड़कर हालात को काबू किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


अराजकतत्त्वों ने तोड़ा वाहन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। धनजई गांव निवासी रविचंद्र पांडेय अपनी पुत्री के साथ बोलेरो से सुल्तानपुर जा रहे थे। कस्बे में सुल्तानपुर रोड पर बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की रैली में शामिल अराजकतत्वों ने बोलेरो पर डंडों से प्रहार कर दिया। मना करने पर रविचंद्र पांडेय व उनकी पुत्री की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें