फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़, हर रूट पर सेवा

Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में खड़ी बस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिवाली व छठ पूजा खत्म होते ही अब यात्री रोडवेज बसों से सफर के लिए निकल रहे हैं। इससे रोडवेज की इनकम भी बढ़ गई है। रोडवेज ने सभी रूटों पर बसें लगाई हैं, फिर भी मंगलवार को अकबरपुर, आजमगढ़ और बलिया जाने वाले यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में शामिल निगम की 91 और अनुबंधित की 64 बसें चल रही हैं। छठ पूजा पर 30 अक्तूबर तक विशेष सेवा दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक धनतेरस से बसों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। सामान्य दिनों में 14-15 लाख रुपये की रोजाना आय होती थी, वहीं अब बढ़कर 19-20 लाख रुपये हो गई है।
मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब अभिमन्यु शुक्ल को अकबरपुर, मो. मोईन को आजमगढ़ और अर्जुन कुमार को बलिया जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए मिले। बताया कि पूछताछ केंद्र पर कोई सही जानकारी नहीं देता है। यही कहते हैं कि इंतजार कीजिए, बस आने वाली है, इसे लेकर यात्रियों में आक्रोश भी दिखा।
विज्ञापन

एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली, बहराइच, वाराणसी और बलिया रूट पर सर्वाधिक बसें चलाई जा रही हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े, यदि और बसों के संचालन की जरूरत होगी तो बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें