फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेसारी लाल की फिल्म की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

Wed, 13 Nov 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांदकर पहुंचे समर्थक, सेल्फी के लिए मारामारी, बंद करानी पड़ी शूटिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। भोजपुरी फिल्म अग्निपथ की शूटिंग के बीच बवाल हो गया। अभिनेता खेसारी लाल के साथ सेल्फी लेने की ललक में कुछ युवक दीवार फांदकर शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। वहां तैनात निजी सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें काबू करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। आखिरकार पुलिस बुलाई गई, इसके बाद शूटिंग बंद करा दी गई।
बुधवार को शहर के पर्यावरण पार्क में अभिनेता खेसारी लाल यादव अपनी भोजपुरी फिल्म अग्निपथ की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। नगर पालिका परिषद से एक दिन की शूटिंग का कार्यक्रम लिया गया था, लेकिन सुरक्षा को लेकर पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। सुबह से पर्यावरण पार्क का गेट बंद कर दिया गया। किसी को अंदर घुसने से रोक दिया गया। शूटिंग की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी सुरक्षाकर्मी कर रहे थे।
विज्ञापन

शूटिंग शुरू हुई तो गेट के बाहर लोग जमा होने लगे। इसी बीच कुछ युवक पार्क की दीवार को लांघकर अंदर पहुंच गए और अभिनेता खेसारी लाल के साथ सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। शूटिंग करने वालों को निजी सुरक्षाकर्मियों ने बचाकर अंदर पहुंचाया।
विज्ञापन

स्थिति बेकाबू होने लगी तो नगर कोतवाली पुलिस पहुंची और युवाओं को गेट से बाहर करते हुए शूटिंग बंद करा दिया। नगर कोतवाल नारद मुनि ने बताया कि अंदर घुसे लोगों को बाहर कर दिया गया। शूटिंग बंद हो गई है, आगे सूचना मिलेगी तो सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें