फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक्सईएन हत्याकांड में 14 मई को होगी जिरह

Sat, 10 May 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार हत्याकांड में हड़ताल के चलते उनकी पत्नी से जिरह नहीं हो सकी। विशेष जज संध्या चौधरी ने जिरह के लिए 14 मई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

बीते 17 अगस्त को एक्सईएन की शहर कोतवाली के विनोबापुरी में हत्या कर दी गई थी। इस केस में सहायक अभियंता अमित और प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। एक्सईएन की पत्नी के बयान हो चुके हैं, उनसे जिरह 14 मई को होगी। (संवाद)

पूर्व सपा विधायक के मामले में सुनवाई 16 को
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पीठासीन न्यायिक अधिकारी की तैनाती न होने के चलते कादीपुर के पूर्व सपा विधायक राम चंदर चौधरी व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई के लिए 16 मई की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष पर अक्तूबर 2002 में कादीपुर क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद पुलिस से झड़प और सड़क जाम करने का आरोप है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें