फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। माधवपुर कैभा गांव में चुनावी रंजिश में विपक्षियों ने खेत में ट्रैक्टर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया। इसका विरोध करने पर विपक्षियों ने महिला समेत पांच लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के माधवपुर कैभा गांव में राजकुमार सिंह का परिवार प्रधानी का चुनाव लड़ा था, चुनाव में उन्हें पराजय मिली थी। इसी रंजिश में पिछले शनिवार की दोपहर राम हर्ष के खेत की फसल को पड़ोसियों ने ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। इसका विरोध करने जब पीड़ित परिवार मौके पर पहुंचा, तब राजकुमार सिंह समेत छह लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। पिटाई से वीरेंद्र प्रताप, बृजेश कुमार, गीता देवी, सुषमा, जय बहादुर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए राजकुमार सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें