फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गोमती नदी में दिखा घड़ियाल, गांव में दहशत

Mon, 04 Nov 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गोमती नदी में दिखा घड़ियाल
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के भंड़रा तिरछे गांव के पास रविवार को ग्रामीणों ने गोमती नदी में एक घड़ियाल पानी में देखा। घड़ियाल कुछ देर स्थिर रहा फिर कुछ देर बाद गहराई में चला गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। इधर, नदी में घड़ियाल दिखने से गांव में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

वीडियो बनाने के बाद ग्रामीणों ने इसके बारे में वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद भी कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था। वनकर्मियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने घड़ियाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डीएफओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो शनिवार का है। रविवार को वन कर्मियों को भेजा गया था, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उन्हें घड़ियाल नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें