फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा मां-बेटे को सरेराह लूटा

Wed, 15 Feb 2017 10:38 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के उगई का पुरवा गांव के पास शादी में शरीक होने जा रहे मां-बेटे से तमंचे के जोर पर बदमाशों ने मंगलवार दोपहर नकदी व गहने लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर बदमाश बाइक समेत फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजेश कुमार कसौधन मां बिलासा देवी को लेकर बाइक से मंगलवार दोपहर शादी में शामिल होने के लिए निकला था। रास्ते में जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के उगई का पुरवा गांव से थोड़ा से आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे के जोर पर बदमाशों ने राजेश का मोबाइल, 2500 रुपये नकद व बिलासा देवी से सोने का एक जोड़ी झुमका व अन्य जेवरात छीन लिए।

छिनैती के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए पीढ़ी की ओर बाइक से भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घेराबंदी की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने कोतवाली में देर शाम को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें