फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 30 Sep 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। स्त्रोत : मीडिया सेल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नौगिरवा-मुंशीगंज मार्ग पर रविवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



सीओ मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक रविवार रात सूचना मिली कि एक बदमाश चोरी करने की फिराक में है। सूचना पर अमेठी थाना प्रभारी रवि सिंह, स्वाट प्रभारी अनूप सिंह और सर्विलांस प्रभारी दयाशंकर मिश्र ने नौगिरवा-मुंशीगंज मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से जा रहे मुंशीगंज के बासथान गांव निवासी अरुण (20) को रोकने का प्रयास किया गया।


पुलिस को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरुण के बाएं पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। घायल बदमाश को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, मोबाइल, 1400 रुपये और बाइक बरामद की। उपचार के बाद अरुण को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




बदमाश पर दर्ज हैं छह केस
अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि अरुण पर अमेठी, गौरीगंज और मुंशीगंज थानों में चोरी और नकबजनी सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। वह वारदात करने की फिराक में था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें