फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग बुझाते समय ढही  दीवार, युवक की मौत

Sun, 03 Apr 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग से तबाही - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गदियाना गांव में एक मकान में लगी आग बुझाते समय जर्जर दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की सुबह एसडीएम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
 
बल्दीराय थाना क्षेत्र के गदियाना मजरे गोविंदपुर निवासी साहबदीन पुत्र राम आसरे के कच्चे मकान में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। साहबदीन के परिवारीजन किसी तरह से मकान से बाहर निकल गए और शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान साहबदीन के मकान की एक जर्जर दीवार ढह गई, जिसके नीचे गांव के ही कृष्ण कुमार सरोज (20) पुत्र दूधनाथ सरोज, सुनील कुमार (18) पुत्र बलिकरन और बाबूराम (45) पुत्र रामशब्द सरोज दब गए। ग्रामीणों ने दीवार के मलबे को हटाकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक कृष्ण कुमार सरोज की मौत हो चुकी थी।   गंभीर हालत में सुनील और बाबूराम को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग से साहबदीन के घर करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौत की सूचना के बाद रविवार की सुबह एसडीएम सदर रतिभान घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें