फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता की करंट से मौत

Mon, 23 May 2016 10:09 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीति में उभर रहे यूथ कांग्रेस के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष को सोमवार को दोपहर बाद घर में बिजली का तार उतारते समय करंट लग गया। परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाते ही घर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और नेताओं का तांता लग गया। राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गोलाघाट मोहल्ले में यूथ कांग्रेस के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष मृदुल तिवारी (21) पुत्र सूर्य प्रकाश तिवारी का आवास है। रविवार को मृदुल तिवारी का 21 वां बर्थ डे था।

परिवार में सब लोग मृदुल के 21 वर्ष पूरे होने पर खुश थे। किसी को भी इस बात का भान नहीं था कि दूसरे दिन ही उनकी खुशियां हमेशा के लिए छिन जाएंगी। सोमवार की दोपहर बाद करीब दो बजे मृदुल घर में लगी झालरें उतारने के लिए बिजली का तार हटा रहे थे, तभी उनके हाथ में करंट लग गया। मृदुल नंगे पैर थे। मृदुल के छोटे भाई ने जब तक डंडे से बिजली के तार को हटाया, वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिवार वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले इस उम्मीद में शायद की मृदुल जिंदा हों इसलिए उन्हें शहर के दो प्राइवेट अस्पताल भी लेकर गए लेकिन वहां के चिकित्सकों ने भी जवाब दे दिया। यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष की मौत की सूचना पाते ही शहर के नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। हर किसी की आंखें नम थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें