फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने तक पहुंच गई वरुण की तलाश

Fri, 05 May 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीणों ने करीब चार माह से अपने संसदीय क्षेत्र में नदारद भाजपा सांसद वरुण गांधी के लापता होने की तहरीर कोतवाली नगर में दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा सांसद के गैर हाजिर होने की वजह से जिला निगरानी समिति की बैठक तीन बार निरस्त हो चुकी है। जिला विकास कार्यों में पिछड़ता जा रहा है।      
विज्ञापन


 
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बेलाही गांव से शुक्रवार की दोपहर करीब 20 लोग मुख्यालय पहुंचे। सोमेश मिश्र के नेतृत्व में एकजुट ग्रामीण कोतवाली नगर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा सांसद वरुण गांधी बीते 27 दिसंबर के बाद से आज तक अपने संसदीय क्षेत्र में नहीं पहुंचे हैं। यही नहीं सांसद की अनुपस्थिति की वजह से लगातार तीन बार से जिला निगरानी समिति की बैठक को स्थगित करना पड़ा है। ग्रामीणों ने एसएसआई वीरेंद्र सिंह यादव को सांसद के लापता होने की तहरीर दी।

भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सांसद दिल्ली में हैं। अपनी व्यस्तता की वजह से उन्होंने शहर में कार्यालय खोला है। कार्यालय रोज संचालित हो रहा है। यहां की शिकायतों का सांसद स्वयं संज्ञान लेते हैं। यह केवल दुष्प्रचार है।                  
विज्ञापन


 इस संबंध में एसपी से बात नहीं हो सकी। क्षेत्राधिकारी नगर मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि यह एक तरह का ज्ञापन है। सांसद के नहीं आने को उनकी गुमशुदगी नहीं माना जा सकता है। ग्रामीणों को डीएम से शिकायत करनी थी। अगर ऐसा कोई पत्र मिला है तो पुलिस उसे डीएम तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें