फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन-चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे चोरी की बाइक, तीन गिरफ्तार

Fri, 05 May 2017 10:02 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक चोरी कर उनका चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को भोजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ बाइक और तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ओमप्रकाश ने बताया कि भोजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मछरी चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने घेरकर तीनों को पकड़ लिया। जांच में तीनों उनके पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों बाइक चोरी करते हैं।

दिल्ली-एनसीआर से वाहन चोरी कर उनके चेसिस और इंजन नंबर बदलकर गांव में 10-15 हजार में बेच देते थे। यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर में मॉल, सरकारी ऑफिस, कालेज और स्कूल के पास से 50 से अधिक चोरी की वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में आरिफ और जुबेर, कलछीना भोजपुर के रहने वाले हैं, जबकि उनका तीसरा साथी मोमिन हापुड़ के सद्दीक नगर का रहने वाला है। पुलिस को उनके एक साथी इसरार की तलाश है।

थाने के कबाड़ वाहनों के चेसिस नंबर लगाते थे
एसपी ग्रामीण ने बताया कि गैंग के कई बदमाश थानों में निलामी के दौरान कबाड़ वाहन खरीद लिया करते थे। इसके बाद वह उसी मॉडल की बाइक चोरी कर निलामी की बाइक का चेसिस और इंजन नंबर चस्पा कर देते थे। वाहन चोरों से जो बाइकें बरामद हुई हैं, उनके नंबर बदलकर बेचे जाने की तैयारी थी।

ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया फर्जी खुलासे का आरोप
मोदीनगर (ब्यूरो)। तीन चोरों को पड़ककर नौ बाइक बरामद करने के मामले में गांव कलछीना के लोगों ने भोजपुर पर फर्जी खुलासे का आरोप लगाया है। लोगों ने शुक्रवार को थाना भोजपुर पर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का कहना कि गिरफ्तार आरिफ निवासी कलछीना ने गांव नंगलाबेर निवासी एक व्यक्ति से सेल लेटर पर बाइक खरीदी थी।

मगर पुलिस ने विक्रेता से पूछताछ किए बिना ही आरिफ को गिरप्तार कर लिया। इसी प्रकार गिरफ्तार जुबैर निवासी कलछीना को गलत फंसाया जा रहा है। दोनों युवकों का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


इस दौरान आफताब, इरफान, हाजी अलताफ, डा.ताहिर, आरिफ, फरोज चौहान और साजिद तोमर आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें