फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये की चोरी

Fri, 01 Jan 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित व्यवसायी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज बाजार में राजेश सोनी निवासी बेलासदा थाना कुड़वार की सराफा दुकान है।

 बृहस्पतिवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित व्यवसायी ने तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक घायल
सुल्तानपुर। कटावां निवासी शिक्षक राघवेंद्र सिंह (37) बाइक से शुक्रवार को विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में बांसी गांव के पास एक बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल शिक्षक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के वक्त शिक्षक ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें