फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों से लदी पिकअप  पेड़ से टकराई, दो की मौत

Sun, 02 Apr 2017 10:17 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर गुप्तारगंज कस्बे में रविवार की भोर फैजाबाद की ओर जा रही मवेशियों से लदी पिकअप जीप चालक के झपकी आ जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में पिकअप सवार पशु व्यापारी समेत दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप पर लदे दो मवेशियों की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल वाहन चालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी रमाशंकर पशु व्यापार करते थे। वे प्रतापगढ़ के रामगंज आसपुर देवसरा निवासी वीरेंद्र कुमार यादव (35) के साथ अपने मवेशियों को लेकर रविवार की भोर फैजाबाद के जुबेरगंज पशु मेले में शामिल होने के लिए पिकअप से निकले थे। पिकअप को चांदा थाना क्षेत्र का फर्मापुर निवासी राजमणि (38) चला रहा था। पिकअप पर पीछे तीन भैंस, दो पड़ियां लदी थीं। पिकअप रास्ते में कूरेभार थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित गुप्तारगंज कस्बे के पास पहुंची ही थी कि अचानक वाहन चालक राजमणि को झपकी आ गई।

चालक के झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गई। पिकअप पर सवार रमाशंकर व वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक राजमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप पर लदी दो भैंस की भी दुर्घटना में मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें