फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट रहे तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
विज्ञापन
पान मसाला लेकर लखनऊ से गाजीपुर जा रहे मिनी ट्रक को बोलेरो जीप पर सवार चार युवकों ने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लूटने का प्रयास किया। इस दौरान रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की उनसे भिड़ंत हो गई। पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस को लुटेरों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस के साथ ही मिर्च पाउडर मिला है। फैजाबाद जिले में इनायतनगर क्षेत्र के ढेमा शिवकसराय निवासी भोलानाथ मिनी ट्रक का चालक है। शुक्रवार को भोलानाथ फ्लावर प्राइवेट लिमिटेड अमौसी इंडस्ट्रियल एरिया लखनऊ से करीब 15 लाख रुपये का पान मसाला लेकर गाजीपुर पहुंचाने जा रहा था।

रास्ते में इन्हौना के पास एक बोलेरो जीप ने मिनी ट्रक को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। चालक भोलानाथ को शक हुआ तो वह वाहन को तेजी से भगाता हुआ कोतवाली नगर क्षेत्र के पयागीपुर चौराहे के पास एक ढाबे पर रोक दिया। इस बीच बोलेरो जीप पर सवार लोग वहां पहुंचे और वाहन से भोलानाथ को खींचकर बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


पिस्टल तानकर उसकी आंख में मिर्च का पाउडर फेंक दिया। भोलानाथ को बदमाश जीप में डालने लगे। उसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले एसआई प्रवीण कुमार सिंह को चीख सुनाई दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामूली हाथापाई के बाद तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि एक भाग निकला।

पकड़े गए बदमाशों के पास एक पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, मिर्च पाउडर बरामद हुआ। उनकी पहचान राजकुमार धुरिया निवासी अहिरौली, हरिद्वार गौड़ निवासी पिधिरियावां थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर और रवींद्र यादव निवासी सकतपुर थाना तारुन जिला फैजाबाद के रूप हुई।

फरार आरोपी की पहचान दुर्गा प्रसाद निवासी रऊवा थाना तारुन जिला फैजाबाद के रूप में की गई है। एसपी विनय यादव ने बताया कि मिनी ट्रक के चालक भोलानाथ की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें