फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मकान जलकर राख

Sun, 18 Oct 2015 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करसा गांव में शनिवार की देर रात आग लगने से तीन मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन



जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करसा गांव निवासी नईम पुत्र बसीर के घर शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आग ने पड़ोसी सैहरूल निशां पत्नी नजीर और गीता देवी पत्नी स्व. सोहन के मकान को भी चपेट में ले लिया।

 चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग से गांव के अमरदीप का छप्पर भी जल गया। रविवार की सुबह राजस्व कर्मियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें