कामतागंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने पांच दुकानों में सेंध लगाकर दो लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दूसरी तरफ दो गांव से करीब 12 बकरियां भी चोर ले गए। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कामतागंज बाजार में बृहस्पतिवार की रात चोरो ने पांच दुकानों में सेंध लगाकर चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पन्नाटिकरी निवासी रामनेवाज दूबे की मार्केट में बभनगवां के बालमुकुंद तिवारी की जनरल स्टोर की दुकान में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर छह हजार का सामान व 13 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया ।
गौतमपुर भदैंया के विनय सिंह की बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र व जन सुविधा केंद्र में सेंध लगा 42 हजार नकद व सामान, कस्बे के छंगू की दुकान में सेंध लगाकर मिठाई व तीन हजार की नकदी तथा रामतीरथ की दुकान का सामान तथा नकदी चुरा ले गए। पीड़ित की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।