फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौतों से नही उठा पर्दा

Thu, 10 Dec 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान स्थल बगाही प्राथमिक विद्यालय से चंद फासले पर जहरीली शराब पीने से हुई दो मौतों से बृहस्पतिवार को पर्दा नहीं उठ सका है। शराब पीने वाले तीसरे व्यक्ति का 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल रहा है। पीड़िता की पत्नी ने पुलिस से पति की तलाश करने की मांग की है।पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों मृतकों का बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार को हुए चौथे चरण के मतदान के दौरान जगदीशपुर  थाना क्षेत्र के बगाही प्राथमिक विद्यालय में मतदान हो रहा था। विद्यालय से  ठीक पीछे गांव के ही निरहू का बैठका है।

वहां बैठकर जगमोहन उर्फ मटरू (45)  पुत्र राम किशोर कनौजिया, वंशी (42) पुत्र लोधे कनौजिया निवासी लुड़ियावां  थाना जगदीशपुर और निरहू देसी शराब पी रहे थे। शराब पीने से जगमोहन उर्फ मटरू और वंशी की मौत हो गई थी जबकि निरहू लापता हो गया था। 36 घंटे बाद भी निरहू का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


निरहू की पत्नी अनीता की मानें तो मतदान के दिन जगमोहन और वंशी के साथ ही उसका पति शराब लेकर घर पहुंचे थे। शराब की शीशी लेने के बाद तीनों बगाही प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित उसके बैठके में गए थे। तब से उसके पति का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें