फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में गंदगी देख भड़के पुलिस अधीक्षक

Sat, 20 Jun 2015 10:25 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक गंदगी देख भड़क गए। इसके लिए जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए एसपी ने थाने में खड़े अरसा पूर्व से सीज वाहनों को नीलाम करने का आदेश दिया। साथ ही थाने में निर्माणाधीन भवनों का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने शनिवार सुबह गौरीगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी को थाने में साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली।
 थाने में गंदगी देख भड़के पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए थाने को साफ-सुथरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान थाने में बड़ी संख्या में अरसा पूर्व से सीज खड़े वाहनों की नीलामी प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को दिया।
 एसपी ने थाने में निर्माणाधीन दो भवनों का अधूरा कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराने का आदेश संबंधित ठेकेदार को दिया। एसपी ने थाने में मौजूद स्टाफ से कहा कि वे अपनी शिकायत लेकर यहां पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी से सम्मानजनक व्यवहार करें। एसपी ने कहा कि किसी से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें