फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में सपा नेता ने संग्रह अमीन को किया लहूलुहान

Tue, 21 Jun 2016 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तहसील परिसर में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिनदहाड़े सपा नेता ने तहसील परिसर में एक संग्रह अमीन को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जमकर पीटने के बाद रिवॉल्वर की बट से संग्रह अमीन का सिर फोड़ डाला। तहसील के भीड़भाड़ वाले स्थान पर किसी ने बीच-बचाव की जुर्रत तक नहीं की जबकि परिसर में ही तहसील दिवस चल रहा था।
विज्ञापन


तहसील दिवस में एसडीएम और सीओ समेत कई बड़े हाकिम मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी नेता अपने साथी के साथ असलहा लहराते हुए फरार हो गया। गंभीर हालत में संग्रह अमीन को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद एसडीएम व सीओ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित का बयान दर्ज किया। 
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के पूरे चैतराम पांडेय मजरे कोरारी लच्छनशाह निवासी दान बहादुर यादव अमेठी तहसील में सीजनल संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत हैं। दान बहादुर का भेंटुआ ब्लॉक के सुल्तानपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के अमेठी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह दान बहादुर ड्यूटी पर तहसील आए थे।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे वे वसूली में इकट्ठा हुई धनराशि को बैंक में जमा करने के लिए तहसील के पिछले छोर पर स्थित रास्ते के पास पहुंचे थे तभी सपा नेता राकेश यादव अपने एक अन्य सहयोगी के साथ वहां पहुंच गया और संग्रह अमीन दान बहादुर को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।

पिटाई से दान बहादुर का पैर जख्मी हो गया और वह गिर पड़ा। इससे भी सपा नेता का मन नहीं भरा तो उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर उसके बट से ताबड़तोड़ कई प्रहार दान बहादुर पर किया। बट के प्रहार से दान बहादुर का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार के घटना स्थल पर मजमा लग गया लेकिन किसी की हिम्मत सपा नेता को रोकने की नहीं हुई। दान बहादुर को मरणासन्न करने के बाद सपा नेता असलहा लहराते हुए अपने साथी के साथ फरार हो गया।

गंभीर हालत में संग्रह अमीन को तहसीलदार की सरकारी जीप से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इस बीच संग्रह अमीन पर जानलेवा हमले की सूचना पाते ही एसडीएम अमेठी अशोक कनौजिया और सीओ आरके चतुर्वेदी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और उसका बयान लिया। इस संबंध में सपा नेता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें