फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की हत्या के विरोध में शुकुल बाजार बंद

Tue, 08 Aug 2017 10:11 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराफा व्यवसायी की हत्या कर पांच लाख के जेवरात लूटने के मामले ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। हत्या के विरोध में शुकुल बाजार के सभी व्यवसाई दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा पीड़ित परिवारीजन शव घर के सामने रखकर प्रदर्शन भी किया। एएसपी व एडीएम के समझाने-बुझाने पर लोग शांत हुए। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसपी ने बताया कि दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवकों के पास पिस्टल भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन



शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी व्यवसाई अजय सोनी (30) पुत्र जगजीवन की शुकुल बाजार थाने के पास सराफा की दुकान है। बीते सोमवार की शाम व्यवसाई अजय बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे गोली मारकर पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। अजय को परिवारीजन लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सराफा की हत्या व लूट की घटना ने तूल पकड़ लिया। शुकुल बाजार के सभी व्यवसाई दुकानें बंद कर दीं। व्यवसाईयों का आरोप है कि आए दिन लूट व हत्या की घटनाएं हो रही हैं।

अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। प्रदर्शन व दुकानें बंद होने की सूचना पाते ही एएसपी बीसी दूबे व एडीएम पुलिस के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एएसपी की बात मानकर परिवारीजनों ने दोपहर बाद शव को पुलिस को सौंप दिया। डीएम योगेश कुमार ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।  
विज्ञापन


जगदीशपुर। सराफा व्यवसाई जगजीवन के पुत्र अजय की शादी सुमन के साथ हुई थी। सुमन से बेटी अनुष्का (6), बेटा अभिनव (3) व एक वर्षीय छोटी बेटी अराध्या है। अजय की हत्या से पत्नी का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां प्रभावती को बेटे की मौत पर अब भी यकीन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें