फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल नीर प्लांट से जलदोहन पर भड़के ग्रामीण

Fri, 21 Jul 2017 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
घट गया जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित रेल नीर फैक्ट्री की ओर से किए जा रहे जलादोहन व इसकी वजह से वाटर लेवल लगातार नीचे खिसकने से परेशान ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधानों ने डीएम को छह सूत्री ज्ञापन देकर जलदोहन बंद कराने की मांग की। मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने अनशन का अल्टीमेटम दिया है।      
विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र टिकरिया स्थित रेल नीर प्लांट की ओर से लगातार जलादोहन व क्षेत्र में पानी की समस्या से परेशान कई ग्राम प्रधान व ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम योगेश कुमार को छत्र सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्राम प्रधानों ने प्लांट के जल संचय की व्यवस्था करवाने, गिरते जल स्तर के चलते खराब पड़े हैंडपंपों को सही करवाने, दूषित पानी जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए प्रभावित गांवों में पानी की जांच व दवाओं की व्यवस्था तथा जलदोहन बंद करवाने की मांग की है।

ग्राम प्रधानों ने डीएम से मांगें पूरी नहीं होने पर अनशन शुरू करने का अल्टीमेटम दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान टिकरिया अरुण कुमार मिश्र, ग्राम प्रधान खजुरी जितेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान गुडुर रामप्रकाश, ग्राम प्रधान संभावा संजय यादव व ग्राम प्रधान बाबूपुर राजेंद्र प्रताप सिंह व कई ग्रामीण मौजूद रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें