फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने महिला की किराना दुकान व छप्पर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंग ने किराना दुकान व छप्पर फूंका
विज्ञापन

लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव में अमलोरा मोती सिंह गांव के पास सड़क किनारे स्थित महिला की एक किराना दुकान को दबंगों ने गुरुवार रात फूंक दिया, जिससे करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति जल गई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
तालगांव के अमलोरा मोती सिंह गांव निवासी राजरानी पत्नी उमराव ने बताया कि गांव के पड़ोस सड़क किनारे उसकी किराना दुकान है। जिस पर छप्पर पड़ा हुआ है। आरोप है कि गांव निवासी दबंग मनोहर उसकी दुकान से सटाकर अक्सर अपने मवेशी निकालता है। विरोध किया, लेकिन दबंग नहीं माना। आरोप है कि इसको लेकर गुरुवार को विवाद हुआ था। जिसके बाद रात को दबंग ने उसकी किराना दुकान व छप्पर फूंक दिया। जिससे उसका लगभग 40 हजार का नुकसान हो गया। पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
आश्रम से सोलर पैनल चोरी
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव इलाके के न्यामूपुर स्थित गायत्री शक्तिपीठ आश्रम से गुरुवार रात चोरों ने सोलर पैनल व बैट्री चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर संचालक नरेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें