फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक  से 4 लाख रुपये की लूट

Tue, 05 Apr 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
शहर में लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप मालिक से असलहे के जोर पर बाइक सवार दो युवकों ने सवा चार लाख रुपये लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के बढ़ैयावीर निवासी प्रवींद्र अग्रवाल के बेटे विभोर का कोतवाली देहात क्षेत्र के महानपुर के पास पेट्रोल पंप है। मंगलवार की दोपहर बाद करीब सवा बजे विभोर अग्रवाल पंप पर तैनात मुंशी दरगाही के साथ बाइक पर बैठकर बैंक में रुपये जमा करने के लिए शहर आ रहे थे। विभोर और दरगाही लोहरामऊ के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक रुकते ही एक युवक नीचे उतरा और विभोर पर असलहा तान दिया।

युवक ने विभोर के हाथ से सवा चार लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। विभोर और दरगाही ने विरोध किया तो दोनों युवक उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी ने लूट की सूचना पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से हुई सवा चार लाख रुपये की लूट से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही एएसपी विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एएसपी ने पीड़ित व्यवसायी से पूछताछ की।
विज्ञापन


पुलिस ने जिले की सीमाओं की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बाबत एएसपी ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी से चार लाख 32 हजार पांच सौ रुपये की लूट हुई है। केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है। लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें