फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू व चिकनगुनिया से  पीड़ित महिला की मौत

Thu, 03 Aug 2017 10:10 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में डेंगू व चिकनगुनिया से पीड़ित एक महिला की बुधवार को लखनऊ में मौत हो गई। केजीएमयू की रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़ा है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो अब तक डेंगू से आठ लोग पीड़ित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के परवर गांव निवासी अरशद की पत्नी तनवीर फातिमा (40) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू व चिकनगुनिया की पुष्टि होने पर परिवारीजन उन्हें लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराए थे।

तनवीर फातिमा का उपचार चल रहा था। बुधवार को तनवीर की मौत हो गई। केजीएमयू प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट सीएमओ सुल्तानपुर को बृहस्पतिवार को भेजी। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषणनाथ त्रिपाठी ने बताया कि केजीएमयू की रिपोर्ट मिली है। जिसमें तनवीर फातिमा की मौत डेंगू व चिकनगुनिया से बताई गई है। शुक्रवार को परवर गांव में चिकित्सकों की एक टीम भेजकर अन्य लोगों की जांच के साथ ही गांव में दवा का छिड़काव कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें