फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से 30 हजार लूटे 

Tue, 05 Sep 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक से पेंशन निकालकर रिश्तेदार के साथ घर जा रही बुजुर्ग महिला से तमंचे के जोर पर दो युवकों ने 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के धरौली गांव की रहने वाली राम दुलारी (65) के पति पॉवर कॉर्पोरेशन में सेवारत थे। पति की मौत के बाद उनकी पेंशन राम दुलारी को मिलती है। पेंशन अमेठी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक में आती है। मंगलवार की दोपहर रामदुलारी अपने रिश्तेदार देवराज के साथ अमेठी बैंक में आई थी।

दोपहर बाद दो बजे बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर राम दुलारी रिश्तेदार देवराज की बाइक पर बैठकर घर लौट रही थी। दोनों संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सोइया गांव के पास पहुंचे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर रामदुलारी पर तान दिया। रामदुलारी और देवराज भयभीत हो गए। इस बीच युवक ने रामदुलारी के पास रखे 30 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक विशेषरगंज की ओर फरार हो गए।

पीड़ित ने यूपी 100 को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुुलिस ने घटना स्थल की जांच की। इस बाबत एसओ संग्रामपुर कैलाश प्रताप यादव ने बताया कि लूट की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें