फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो को घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

Mon, 03 Jul 2017 09:00 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मत्स्य पालन के लिए तालाब की रजिस्ट्री के नाम पर घूस मांग रहे रजिस्ट्रार कानूनगो को सोमवार की दोपहर एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कानूनगो पीड़ित से पांच हजार रुपये सदर तहसील के अंदर घूस ले रहा था। आरोपी कानूनगो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।    
विज्ञापन


 
कुड़वार थाना क्षेत्र के वंशा दीक्षित का पुरवा मजरे सोहगौली निवासी राम भुवन पुत्र राम प्यारे ने गांव में मत्स्य पालन के लिए एक तालाब की नीलामी 27 मार्च 2017 को ली थी। राम भुवन ने बाकायदा इसके लिए छह हजार रुपये की रसीद भी कटवाई थी। राम भुवन ने तालाब की रजिस्ट्री के लिए रजिस्ट्रार कानूनगो राजीव प्रताप सिंह निवासी त्रिसुंडी थाना पीपरपुर जिला अमेठी से मुलाकात की। आरोप है कि राजीव प्रताप सिंह ने राम भुवन से रजिस्ट्री के लिए 15 हजार रुपये घूस मांगा। राम भुवन ने 15 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई तो उससे 10 हजार रुपये की मांग की गई।

राम भुवन ने कहा कि उसके पास इतने रुपये भी नही हैं। तब रजिस्ट्रार कानूनगो ने राजीव प्रताप सिंह से पांच हजार रुपये देने को कहा। रजिस्ट्रार कानूनगो की ओर से लगातार मांगे जा रहे रुपये से आहत राम भुवन ने सुल्तानपुर विधायक सूर्यभान सिंह के बेटे रूपेश सिंह से मदद मांगी। विधायक पुत्र ने भी राजीव प्रताप सिंह से पीड़ित की हर संभव मदद करने को कहा था, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। थक-हारकर राम भुवन 19 जून को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम मुख्यालय पर पहुंचे और अपनी शिकायत डीजी को दर्ज कराई।
विज्ञापन


डीजी वीरेंद्र कुमार ने प्रीट्रैप करने के लिए विभाग के इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी को जिम्मेदारी सौंपी थी। इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी इंस्पेक्टर अशोक कुमार बुद्ध प्रिय, विवेक धर द्विवेदी के साथ ही जगदीश तिवारी, सतीश द्विवेदी, विजय चौबे, रफीक अहमद और शेषनाथ सिंह की टीम बनाकर सोमवार को शहर पहुंचे। एंटी करप्शन टीम ने राम भुवन को रजिस्ट्रार कानूनगो को घूस देने के लिए पांच हजार रुपये दिए। सदर तहसील में मौजूद रजिस्ट्रार कानूनगो राजीव प्रताप सिंह ने राम भुवन से जैसे ही पांच हजार रुपये थामा, तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। रजिस्ट्रार कानूनगो की गिरफ्तारी की सूचना से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। दर्जनों लेखपाल व कानूनगो राजीव प्रताप सिंह से मिलने कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें