फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मार कर हत्या

Tue, 30 Jun 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/जगदीशपुर (अमेठी)।खेत गए एक युवक की रंजिश में मंगलवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के करपिया गांव निवासी राजकुमार सिंह (39) की गांव के ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह से रंजिश चल रही थी। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे राजकुमार सिंह खेत गए थे तभी दो बाइकों पर सवार चार लोग वहां पहुंचे और राजकुमार सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल राजकुमार सिंह को परिवारीजन लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अलसुबह हत्या की सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक हीरालाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। एसपी ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें