फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने महिला सभासद से लूटपाट

Sun, 04 Oct 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गभड़िया वार्ड की सभासद से शनिवार की रात तीन युवकों ने घर के सामने ही मुंह दबाकर सोने के जेवरात छीन लिए। पुलिस ने महिला सभासद की तहरीर पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के गभड़िया वार्ड की सभासद उमा देवी पत्नी मंगरू प्रजापति शनिवार की रात किसी काम से बाहर निकली थीं। तभी घर के सामने घूम रहे तीन युवकों ने उनका मुंह दबाकर सोने की चेन, कान का झाला और पायल निकाल छीन ली।
उमादेवी ने विरोध किया तो युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। रविवार को कोतवाली नगर पुलिस ने सभासद की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें