फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोइरीपुर में पटरी पर लौटने लगी जिंदगी

Fri, 03 Jun 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
व्यापारियों में रोष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हुई व्यापारी पुत्रों की हत्या के चौथे दिन जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी। संगीनों के साए में व्यापारी खुद को सुरक्षित समझ रहे हैं हालांकि उनके चहरे पर खौफ बरकरार है।  एहतियातन कस्बे में पुलिस तैनात की गई है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार व्यापारियों के संपर्क में हैं। 
विज्ञापन

चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में व्यापारी मदनलाल से रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने उनके पुत्र श्रवण, पवन की हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी श्यामा देवी गंभीर रूप से घायल हैं।

हमले के विरोध में व्यापारियों ने सभी दुकानें बंद करके शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। शुक्रवार को घटना में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद व्यवसायियों ने कुछ राहत की सांस ली और दुकानें खोलनी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


टाउन एरिया में पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी लगातार व्यापारियों के संपर्क में हैं। एसपी पवन कुमार ने व्यापारियों को निडर रहने की सलाह देते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें