फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किग्रा. दूषित खोवा नष्ट कराया

Sat, 19 Mar 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खाद्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए जिले की खाद्य सुरक्षा टीम की ओर से क्षेत्र की कई बाजारों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 30 किलोग्राम फल और 20 किलोग्राम खोवा नष्ट कराते हुए कई दुकानों से खाद्य सामग्री का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी जगतराज के निर्देश पर जिलें में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन टीम की ओर से होली के पर्व को लेकर मिलावट खोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को टीम ने क्षेत्र के अमेठी, पीपरपुर, टीकरमाफी, भादर, गौरीगंज, मुंशीगंज आदि बाजारों में छापेमारी की।

टीम ने 30 किलोग्राम दूषित फल और 20 किलोग्राम खोवा नष्ट कराया। अमेठी में कई दुकानों से खोवा, घी, रिफाइंड और मिठाई के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि अभियान के दौरान दुकानों से लिए गए नमूनों को लखनऊ जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें