फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूट कांड में दरोगा-सिपाही सस्पेंड

Tue, 22 Dec 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर ब्लॉक मुख्यालय स्थित यूको बैंक में सोमवार दोपहर हुई ढाई लाख की लूट के मामले में हुई सुरक्षा चूक सामने आने के बाद एसपी ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही व निरीक्षण में लगाए गए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही के साथ ड्यूटी पर रहे होमगार्ड की सेवा समाप्ति का पत्र विभागीय कमांडेंट को भेजा गया है। सस्पेंड पुलिस कर्मियों को तत्काल लाइंस में आमद कराने को कहा गया है।
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के भादर ब्लॉक मुख्यालय पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ यूको बैंक की शाखा है। दोनों बैंकों पर निजी सुरक्षा कर्मी नहीं होने के कारण इसकी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस पर रहती है। थाने में स्टाफ कम होने के कारण दोनों बैंकों की सुरक्षा के लिए प्रतिदिन एक सिपाही और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है। एक दरोगा पर इनके निरीक्षण की जिम्मेदारी होती है। सोमवार को भादर स्थित दोनों बैंकों की सुरक्षा के लिए सिपाही विवेक सिंह और होमगार्ड शिवशंकर यादव को ड्यूटी पर लगाया गया था जबकि उपनिरीक्षक रामजी तिवारी को निरीक्षण ड्यूटी पर थे।


 सूत्रों की मानें तो बैंक सुरक्षा में लगाए गए सिपाही व होमगार्ड सुबह से लेकर दोपहर बाद 2:18 पर हुई लूट तक एक बार भी यूको बैंक तक नहीं गए। इतना ही नहीं निरीक्षण पर लगाए गए दरोगा भी थाने में आराम फरमाते रहे। लूट के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे एसपी ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सोमवार देर रात सिपाही विवेक सिंह व दरोगा रामजी तिवारी को सस्पेंड कर पुलिस लाइंस में आमद दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। ड्यूटी पर रहे होमगार्ड की सेवा समाप्त करने के लिए विभागीय कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


लापरवाही पर हुई कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक हीरालाल ने बताया कि दरोगा व सिपाही के साथ ड्यूटी पर लगाए गए होमगार्ड ने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती। दोनों को सस्पेंड व होमगार्ड की सेवा समाप्ति की संस्तुति करने के बाद सभी के खिलाफ जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें