फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर गई छात्रा की हत्या

Mon, 02 Jan 2017 09:59 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय थाने के छितई पाठक का पुरवा जूड़ापट्टी गांव में घर से रविवार की सुबह निकली युवती की हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव पड़ोसी के घर में मिला। युवती के गले व सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी महिला समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन



गांव निवासी भानु प्रताप सिंह की पुत्री नेहा सिंह (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार की सुबह पड़ोस के शत्रुघ्न यादव की पत्नी न्यारा देवी ने उसे अपने घर बुलाया था। तब से नेहा अपने घर वापस नहीं लौटी। शाम होने पर परिवारीजनों को संदेह हुआ। नेहा को तलाश करने जब परिवारीजन शत्रुघ्न के घर पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। घर वालों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सोमवार की सुबह शत्रुघ्न के पड़ोसी अशोक के घर वालों ने छत से आंगन में झांका तो वे सन्न रह गए। आंगन के बरामदे में नेहा का शव पड़ा था। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कूरेभार थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर नेहा के शव को बाहर निकाला। उसके गले व सीने पर चोट के निशान थे। मृतका के पिता भानु प्रताप ने न्यारा देवी समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें