कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में जमीन विवाद को लेकर सोमवार की सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जाता है कि डूमरहर गांव निवासी अब्दुल करीम(45) सोमवार की सुबह नौ बजे अपने घर का छाजन कर रहा था। इसी बीच गांव के खुर्शीद आलम, अमीउल्ला, जहांगीर और जलूल शेख ने अब्दुल करीम को घर का छाजन करने से रोक दिया। कहा जमीन हम लोगों की है, इसमें कोई काम नही होगा। इसी बात को लेकर गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई।
चारों ने मिलकर अब्दुल करीम की लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी और अब्दुल करीम का हाथ-पैर फैक्चर हो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बभनी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अब्दुल करीम को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने अब्दुल करीम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उधर घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।