फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूपुर में फिर संघर्ष, चार जख्मी

Fri, 22 Jul 2016 10:18 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दो पक्ष आपस में ‌भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मत्स्य पालन को मिले तालाब का बंधा दुरुस्त करने को लेकर शुरू हुए विवाद में बृहस्पतिवार शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में जहां एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए वहीं एक मकान व गुमटी को हमलावरों ने आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 53 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने करीब पांच सौ लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है।
विज्ञापन



स्थानीय थाने के गांव धारूपुर निवासी श्यामलाल को तहसील प्रशासन की ओर से मत्स्य पालन तालाब का पट्टा दिया गया था। पट्टा मिलने के बाद श्यामलाल बीते मंगलवार को तालाब का बंधा दुरुस्त करवा रहे थे कि मना करने पहुंचे मो. आजाद व उनके समर्थकों को आबिद व उनके साथियों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों में चले ईंट-पत्थर में दो लोग घायल हो गए थे। बवाल के बाद से गांव में तैनात पुलिस बृहस्पतिवार सुबह हटा ली गई थी।

इसी बीच शाम को किसी काम से जायस गए मो. आजाद की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इसकी जानकारी गांव पहुंची तो आजाद पक्ष के लोगों ने मो. आबिद पक्ष पर हमला बोल दिया। बवाल बढने पर दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे जिसकी चपेट में आने से मो. ईशा, मो. सोहराब, मो. मकबूल व इकबाल घायल हो गए। उपद्रवियों ने आजाद पक्ष के दद्दन का घर और आबिद पक्ष की कैसर जहां की गुमटी फूंक दी। गांव में बवाल की सूचना मिलते ही प्रभारी एसओ शिवबहादुर सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें