फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की आड़ में ठगी

Thu, 31 Aug 2017 10:03 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान में फर्जीवाड़ा सामने आया है। इसे योजना बताकर एक रैकेट ने आवेदन करने वाली बेटियों को दो लाख रुपये की सहायता केंद्र सरकार से मिलने का झांसा दे दिया। आवेदन का गलत पता देते हुए रैकेट ने इसका इतना प्रचार करा दिया कि लोग झांसे में आए गए। दो लाख रुपये मिलने की बात सुनकर लोग अपनी बेटियों का आवेदन करने के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन


हालांकि इसके आवेदन करीब पखवारे भर से अधिक समय से शुरू हो गया था लेकिन इधर तीन दिनों से आवेदन करने वालों की भरमार हो गई। स्थिति यह हो गई कि आवेदन फॉर्म 50 रुपये तक बिकने लगे। रजिस्टर्ड डाक के लिए डाकघरों में टिकट कम पड़ गए। इस दौरान छानबीन में मामला फर्जी पाए जाने पर बुधवार को जिले के दौरे पर आए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री तक आवेदन के जरिए ठगी का मामला पहुंचा।

मंत्री के निर्देश पर प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम प्रमोद पांडेय व सीओ सिटी श्यामदेव ने कई साइबर कैफे व जनसेवा केंद्रों पर छापेमारी की। मोतिगरपुर एसओ ने दो जनसेवा केंद्रों पर छापा डालकर आवेदन के कई प्रपत्र बरामद किए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। लंभुआ व कादीपुर तहसील क्षेत्रों में भी छापेमारी की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें